फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP Sanjay Singh accuses Minister of State for Basic Education for buying crores of land

आप सांसद संजय सिंह ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री पर लगाया करोड़ों की जमीन खरीदने का आरोप

Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई के इस्तीफा देने के बाद भी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh accuses Minister of State for Basic Education for buying crores of land
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडब्ल्यूएस कोटे से नौकरी पाने वाले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई के इस्तीफा देने के बाद भी आम आदमी पार्टी (आप) मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मंत्री पर भाई को नौकरी दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा कराने के साथ ही करोड़ों रुपये की जमीन खरीदने का भी आरोप लगाया है। आप सांसद ने कहा है कि जल्द ही बेसिक शिक्षा मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त के यहां भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।  

विज्ञापन


आप सांसद ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाई का इस्तीफा देना काफी नहीं है, जिसने यह फर्जीवाड़ा कराया है उसे इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री के भाई तो एक मोहरा हैं। असल गुनहगार तो खुद मंत्री हैं, जिन्होंने अपना प्रभाव दिखाकर यह फर्जीवाड़ा कराया और गलत ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के आधार पर भाई को नौकरी दिलाई। इसलिए मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। आप सांसद ने कहा कि जल्द ही वह मंत्री द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को सामने लाएंगे। सर्टिफिकेट बनवाने से लेकर भाई को नौकरी दिलाने तक मामला उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन


संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मंत्री के भाई का सर्टिफिकेट 2019 में बना है और उसकी वैधता एक साल की है तो दो साल बाद इस सर्टिफिकेट को किस आधार पर नौकरी पाने के लिए जमा किया गया और इसके आधार पर नौकरी कैसे दी गई। ऐसा करने के लिए किसका दबाव था? ऐसा करने वाले को जेल भेजना चाहिए। उन्होंने मंत्री के भाई का ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने वाले एसडीएम और दो साल पुराने प्रमाण पत्र को स्वीकार कर नियुक्ति कराने वाले कुलपति को भी गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद ने बेसिक शिक्षा मंत्री पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदने का आरोप लगाते हुए कुछ कागजात भी मीडिया को दिए। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद सतीश द्विवेदी ने जफर अली नाम के व्यक्ति की सात करोड़ की जमीन मात्र 20 लाख में खरीदी है। इसी प्रकार अपनी मां के नाम पर 15 लाख रुपये में इतनी ही कीमत की जमीन खरीदी है। इसके अलावा 1.26 करोड़ की जमीन मात्र 20 लाख और 65.45 लाख की जमीन 12 लाख में खरीदने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed