'अपराधियों का गढ़ बन चुका है यूपी, अक्षम है सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद अलग-अलग तरह के विवादों से घिरी आम आदमी पार्टी गुरुवार को हमलावर मूड में दिखी। लखनऊ में हुई एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने अखिलेश सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार तक पर तीखा हमला बोला।
लखनऊ के गन्ना संस्थान प्रांगण में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन गया है। यहां पर लोकतंत्र की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं। शाहजहांपुर के पत्रकार जगेन्द्र की मौत के दोषी मंत्री को बचाने के लिए पूरी सरकार खड़ी हो गई है।
आम आदमी पार्टी की अवध जोन की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने संजय सिंह ने कहा कि यूपी में पत्रकारों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे सपा सरकार के काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। यूपी में पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ऐसा होने नहीं देगी।
पत्रकार ने आप आदमी पार्टी के नेता बने आशीष खेतान ने कहा कि तीन वर्ष में जब से सपा की सरकार यूपी में बनी है यहां की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। अब तक 600 से 700 दंगे यूपी में हो चुके हैं।
मजबूत हुए अपराधी
इस सम्मेलन को संबोधित करने वाले लगभग हर वक्ता ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में अपराधी और मजबूत हुए हैं। आज अपराधी वीआईपी का स्टिकर लगाकर बड़ी-बड़ी गाडिय़ों से घूम रहे हैं। आज पूरा सूबा जंगलराज से भी बदतर हो गया है।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेताओं के निशाने पर अखिलेश यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि मोदी व अमित शाह दिल्ली को भी गुजरात बनाना चाहते हैं। उन्होंने मोदी ने जो प्रयोग गुजरात में किए वही दिल्ली में कर रहे हैं।
विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप तो आंदोलन से निकली पार्टी है। इसलिए आप नेताओं पर आंदोलन के दौरान के ही मुकदमें हैं। जबकि मोदी सरकार में गंभीर अपराधी सांसद व मंत्री बने बैठे हैं। इस समय हाल यह है कि देश में न्याय के लिए दो तरह की व्यवस्थाएं चल रही हैं।
आप नेताओं के छोटे-छोटे मामलों में फंसाया जा रहा है जबकि केंद्र में वैसे ही मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कार्यक्रम में कानपुर के नेत्र सर्जन और लोकसभा चुनावों में कानपुर से आप प्रत्याशी डॉ. महमूद हुसैन रहमानी को आम आदमी पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिम्मा सौंपा है।