फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP leader Sanjay Singh meets Akhilesh Yadav.

यूपी चुनाव 2022: सपा व आप के बीच हो सकता है गठबंधन, अखिलेश से मिलने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह

Sun, 04 Jul 2021 12:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

दोनों दल मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ा हो सकते हैं। हालांकि आप सांसद इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों दल गठबंधन को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh meets Akhilesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच शनिवार को हुई मुलाकात से प्रदेश में एक नए सियासी समीकरण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो दोनों दल मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ा हो सकते हैं। हालांकि आप सांसद इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों दल गठबंधन को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्षों को चुनाव जिताया है, उससे सपा समेत अन्य विपक्षी दलों में इस बात को लेकर बेचैनी है कि अगर यही स्थिति रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करना कठिन होगा। खासकर मुख्य विपक्षी दल होने के नाते सपा को भी यह लगने लगा है कि भाजपा से लड़ने के लिए एक मजबूत विकल्प बने बिना सियासी समर को जीतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में अपनी सियासी जमीन बनाने को लेकर एक मजबूत आधार बनाने की रणनीति में जुटी हुई है। सूत्रों का कहना है कि इसी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी सांसद संजय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर गठबंधन की संभावना पर चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पे जल्द ही संजय सिंह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को अखिलेश से हुई बातचीत के ब्यौरा से अवगत कराएंगे। इसके बाद केजरीवाल और अखिलेश के बीच मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने जिस तरह से सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का मनमाने तरीके से चुनाव कराया है। उस मुद्दे पर ही चर्चा हुई है। लखनऊ से बाहर होने की वजह से मैं अखिलेश को जन्मदिन की बधाई नहीं दे पाया था। इसलिए उनसे मिलकर बधाई देने गया था।
- संजय सिंह, उप्र प्रभारी, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed