फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP leader Sanjay Singh alleged BJP MLA of abusing hindu.

यूपी: आप सांसद संजय सिंह की अपील, हिंदुओं को गाली देने वाले विधायक को चुनाव लड़ने से रोके आयोग

Thu, 24 Feb 2022 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Feb 2022 02:54 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह पर हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh alleged BJP MLA of abusing hindu.
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने डुमरियागंज के भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह पर हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को पत्र लिखकर राघवेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन




उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण देने की मांग की है। गौरतलब है कि विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें विधायक भाजपा को वोट न देने वाले हिंदुओं के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कह रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए आप सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चुनाव के दौरान भाजपा विधायक द्वारा आपत्तिजनक बयान देने से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इससे निष्पक्ष मतदान नहीं हो सकता है। इसलिए भाजपा विधायक को चुनाव लड़ने से रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed