फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aam admi party to raise power issue

मोदी से हारे, अब अखिलेश को घेरेंगे केजरीवाल!

Mon, 16 Jun 2014 11:47 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
aam admi party to raise power issue

भले ही राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी बिखरी हुई नजर आ रही हो लेकिन यूपी सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने रोडमैप तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी गरीबों को महंगी बिजली देने के प्रस्ताव के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। इस मामले पर आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

इसके अलावा अगले सात दिनों तक आप वालंटियर गली व मोहल्लों में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर जनसमर्थन जुटाएंगे।

यह जानकारी आप राष्ट्रीय परिषद के सदस्य वैभव माहेश्वरी ने दी है। उन्होंने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उससे शहरी बीपीएल परिवारों को मौजूदा दर से 75 फीसदी अधिक बिजली की कीमत अदा करनी पड़ेगी।

मिल सकता है राजनीतिक लाभ

aam admi party to raise power issue

गौरतलब है कि आम चुनाव में बुरी तरह विफल हाने के बाद आम आदमी पार्टी अब फिर से जनता के बीच पैठ बनाने की ‌कोशिश कर रही है।

ऐसे में पार्टी को खराब बिजली व्यवस्‍था का मुद्दा मिल गया है, जिसे पार्टी कैश कराना चाहती है।

यह पहला मौका नहीं है जब आप ने प्रदेश सरकार को बिजली व्यवस्‍था पर घेरने का मन बनाया है। इसके पहले भी बाराबंकी के हुजूरपुर इकाई के पदाधिकारियों ने बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि लोकल फॉल्ट के नाम पर सरकार जमकर बिजली कटौती कर रही है, जिसके तहत घटिया किस्त के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं जो कि अधिक लोड के कारण जल जाते हैं और उन्हें लंबे समय तक ठीक नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम चुनाव में 'आप' रही प्रभावहीन

aam admi party to raise power issue

आम आदमी पार्टी चुनाव के पहले दावा कर रही थी कि वह कम से कम सौ सीटें जीतकर केंद्र में एक बड़ी ताकत बनेगी लेकिन ऐसा न हो सका।

पार्टी आम चुनाव में सिर्फ 4 सीटें ही जीत सकी। वहीं उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रमुख चेहरे कुमार विश्वास और संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए।

पार्टी यूपी में 80 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। अब स्‍थानीय दिक्कतों को मुद्दा बनाकर पार्टी बड़े राजनीतिक लाभ की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed