फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi party issued third list of candidates for UP election 2022.

यूपी चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 प्रत्याशियों की सूची, केजरीवाल की रैली के लिए 29 प्रभारी नियुक्त

Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर दी है। जिसमें 11 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग से हैं।

विज्ञापन
Aam Admi party issued third list of candidates for UP election 2022.
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अब तक 200 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बाकी सीटों के प्रत्याशियों पर मंथन किया जा रहा है। 30 प्रत्याशियों की सूची में 11 पिछड़ा वर्ग के, नौ ब्राह्मण, पांच अनुसूचित जाति, एक मुसलमान, एक राजपूत और एक कायस्थ समाज का है। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बाकी बचे प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो जनवरी को राजधानी में होने वाली रैली को सफल बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने 29 प्रभारियों की नियुक्ति किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को भी चार जिलों को प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों को भी रैली की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सभाजीत ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडेय, विधायक सुरेंद्र कुमार सोमेंद्र ढाका, आशुतोष सेंगर, वंशराज दुबे, नीलम यादव, विनय पटेल, ब्रिज कुमारी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, वैभव जायसवाल, सरबजीत मक्कड़ समेत कई पदाधिकारियों को रैली प्रभारी बनाया गया है। प्रभारियों का नाम घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि दो जनवरी को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर केजरीवाल युवाओं के मुद्दों के अलावा उनके लिए पार्टी की योजना का भी एलान करेंगे। सभी रैली प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करके रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें, प्रत्याशियों की सूची
क्रमांक -- जिला -- विधानसभा -- प्रत्याशी
1. अयोध्या -- रुदौली -- मनोज कुमार मिश्रा
2. बदायूं -- गुन्नार -- विजय यादव
3. बाराबंकी -- हैदरगंज -- गौरव रावत
4. बस्ती -- महादेवा -- रामसुरेश (कल्लू भाई)
5. बिजनौर -- सदर -- विनीत शर्मा
6. बुलंदशहर -- दिबाई -- मनोज शर्मा
7. बुलंदशहर -- शिकारपुर -- आशू गौश निर्मल
8. गाजीपुर -- जंगीपुर -- कालीचरन सिंह यादव
9. गोंडा -- महानवां -- राजेश तिवारी
10.जौनपुर -- सदर -- जीतेंद्र बहादुर सिंह
11. कानपुर -- आर्यनगर -- अनुज शुक्ला
12. लखीमपुर खीरी -- मोहम्मदी -- रविकांत तिवारी
13. महाराजगंज -- सिसवा -- राम कुमार पटेल
14. मथुरा -- मथुरा -- कृष्णा शर्मा
15. मथुरा -- छटा -- प्रहलाद चौधरी
16. मथुरा -- मांट -- राम बाबू कटेरिया
17. मेरठ -- मेरठ -- कपिल कुमार शर्मा
18. मेरठ -- साउथ -- ओम दत्त त्यागी
19. मुरादाबाद -- कुंडार्की -- जुबीर हुसैन
20. मुजफ्फरनगर -- बुढ़ाना -- देवेंद्र सिंह मलिक
21. प्रयागराज -- हांडिया -- पवन कुमार तिवारी
22. रायबरेली -- बछारावां -- दीपांकर
23. सिद्घार्थनगर -- शोहरातगढ़ -- शरद कुमार श्रीवास्तव
24. सीतापुर -- बिसवां -- प्रदीप यादव
25. उन्नाव -- बांगरमऊ -- सत्येंद्र यादव
26. उन्नाव -- मोहान -- शत्रुघ्न लाल रावत
27. वाराणसी -- दक्षिण -- अजीत सिंह
28. वाराणसी -- उत्तर -- डॉ. आशीष जायसवाल
29. बागपत -- सदर -- नवीन चौधरी
30. बदायूं -- बिलसी -- देवेंद्र सिंह मीना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed