फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aam aadmi party alleges UP government for casteism

ठाकुरों को छोड़कर सभी जातियों के साथ हो रहा अन्याय: संजय सिंह

Thu, 13 Aug 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Aug 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party alleges UP government for casteism
संजय सिंह - फोटो : amar ujala

सपा, बसपा के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश सरकार पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में ठाकुरों को छोड़कर अन्य जातियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यह सरकार सिर्फ क्षत्रियों के लिए ही काम कर रही है।  

विज्ञापन

           
आप सांसद  राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति को न बुलाए जाने का मुद्दा मैंने उठाया था। इस पर देश भर के दलितों ने खुलकर अपने रोष का इजहार किया है। दलितों ने भाजपा ने इस कृत्य को अपना अपमान माना है।
विज्ञापन


जबसे मैंने यह मुद्दा उठाया है, तभी से मेरे पास ढेरों फोन आ रहे हैं। राजभर, कुर्मी, गड़ेरिया, कश्यप, लोध, कुम्हार, नाई, बढ़ई, सोनकर, वाल्मीकि, जाटव, पासवान, धोबी, कोली समाज के लोगों में भी सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। सभी समाज के लोग फोन करके अपनी उपेक्षा की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज सरकार से बेहद नाराज

आप सांसद ने कहा कि ब्राह्मण समाज सरकार से बेहद नाराज है। भाजपा के 58 विधायक ब्राह्मण हैं। सभी में बेहद गुस्सा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से सवाल पूछा कि खुद ब्राह्मण होकर भी वह ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप क्यों हैं। 

एसटीएफ यानी ‘स्पेशल ठाकुर फोर्स’  
आप सांसद ने ब्राह्मण कार्ड उछालते हुए कहा कि एसटीएफ को लोग ‘स्पेशल ठाकुर फोर्स’ कहने लगे हैं, जो चुन-चुनकर ब्राह्मणों को मार रही है। लोग कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार न केवल दलितों के खिलाफ है बल्कि यह सिर्फ ठाकुरों की सरकार है। 

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से भी पूछे सवाल
संजय सिंह ने कहा कि मौर्य बिरादरी के लोग भी सरकार से नाराज हैं, क्योंकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लाचार हैं और अपने समाज का कोई काम नहीं करा पा रहे हैं। भाजपा ने केशव मौर्य का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया। उन्होंने केशव मौर्य से भी सवाल पूछा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी जाति के कितने लड़कों को नौकरी दिलवाई है। प्रदेश में कितने मौर्य, तेली डीएम, एसपी व थानेदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed