फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhar is not being made in the head post office, officers are indifferent

Lucknow News: प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार, अफसर उदासीन

Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aadhar is not being made in the head post office, officers are indifferent
54 में से महज 24 डाकघरों में ही आधार बनाने की सुविधा
विज्ञापन

आधार न बनने से जरूरतमंद हो रहे परेशान, पड़ रहा भटकना
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। प्रधान डाकघर में आधार बनाने का कार्य न हो पाने से जरूरतमंद इधर उधर भटक रहे हैं। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी परेशानी से छुटकारा दिलाने को उदासीन बने हैं। इसके चलते ही शहर के प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप रहा। इससे आधार बनवाने पहुंचे सौ से अधिक जरूरतमंदों को लौटना पड़ा।
जिले में दो प्रधान डाकघर समेत कुल 54 डाकघरों में से महज 24 में ही आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यहां पर भी घंटों लाइन में लगने के बाद भी आधार कार्ड बन जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती।
विज्ञापन

खराबी होने पर डाकघर के अफसर तकनीकी खराबी होने का नोटिस चस्पा कर चुप्पी साध लेते हैं। आईटीआई निवासी मोनू और शक्ति नगर की रहने वाली नेहा ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड का नंबर लिंक कराना था। प्रधान डाकघर पहुंचने पर पता चला कि तकनीकी खराबी से आधार कार्ड का कार्य बंद है। उन्हें बीते आठ दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

से बिना काम पूरा किए ही लौटना पड़ रहा है।
बछरावां उपडाकघर में दो महीने से प्रिंटर खराब : बछरावां कस्बा स्थित उपडाकघर में प्रिंटर की खराबी से बीते दो माह से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वालों को लौटना पड़ता है। डाकघर में कभी स्टाफ की कमी तो कभी कंप्यूटर और प्रिंटर खराबी की बात कहकर दूसरी जगह आधार बनवाने के लिए जाने को कहा जाता है। उप डाकपाल राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सिस्टम की खराबी के साथ ही स्टाफ की आधार बनाने में समस्या बनी है।

जल्द होगा समस्याओं का समाधान
डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ एक जगहों पर तकनीकी फॉल्ट के कारण काम काज में परेशानी आ रही है। इसे जल्दी दूर कर आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़ी। -राकेश कुमार अवस्थी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed