{"_id":"69e541d4d0da81796408edea","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-with-his-friends-drowned-and-died-lucknow-news-c-13-lko1070-1698299-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत
Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके में शनिवार सुबह आदिल (18) की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। रविवार सुबह उसका शव पीपे वाले पुल के पास बरामद हुआ।
आदिल के बहनोई फैसल ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे आदिल पांच दोस्तों के साथ घर से पैदल निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की। दोस्तों ने बताया कि आदिल नदी में नहाने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने रात करीब 12 बजे गऊघाट चौकी में शिकायत दर्ज कराई। अंधेरे के कारण शनिवार रात उसकी खोजबीन नहीं हो सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस ने फिर से तलाश शुरू की। पीपे वाले पुल से कुछ दूरी पर आदिल का शव मिला। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आदिल के घर में उसके पिता टिंकू खान, मां परवीन, तीन बहन और दो भाई हैं।