{"_id":"69810b9d46a5650471039557","slug":"a-young-man-who-was-going-to-distribute-his-wedding-cards-died-in-a-road-accident-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1588372-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
लखनऊ। अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले गुडंबा के पैकरामऊ निवासी गोपी कुमार कनौजिया की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ममेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से निकले थे। हादसे में गोविंद घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
गोपी के चाचा रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि उनका भतीजा गाड़ी चालक था। नौ फरवरी को गोपी का तिलक था और 13 फरवरी को कुर्सी रोड निवासी युवती से शादी होनी थी। गोपी रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर से बाराबंकी निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। रास्ते में बीबीडी स्थित किसान पथ के पास तेज रफ्तार डंपर पीछे से उनकी बाइक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि गोपी और गोविंद लहूलुहान हो गए।
वाहन छोड़कर भाग निकला चालक
हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। गोविंद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोपी के पास मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
शादी वाले घर में पसरा मातम
गोपी के परिवार में पिता मनोज कुमार खेती करते हैं। मां मंजू देवी और दो छोटे भाई संतोष व अनिकेश हैं। गोपी की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। लड़की पक्ष के लोग भी खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे। दोनों ही परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां कर ली गई थीं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।