{"_id":"699f5f1cb91bef3acf0ea3b5","slug":"a-young-man-troubled-by-illness-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-lucknow-news-c-13-lko1096-1621777-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बीमारी से परेशान गोसाईंगंज स्थित माघउवा गांव निवासी धीरेंद्र वर्मा (42) ने मंगलवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
उनके भाई रविंद्र ने बताया कि धीरेंद्र किसानी करते थे। वह कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वह मेडिकल कॉलेज में एक माह से भर्ती थे। तीन-चार दिन से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहे थे। मंगलवार देर रात वह अस्पताल से किसी को बिना बताए निकल गए। देर रात किसी समय गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह 6:30 बजे रेलवे ट्रैक किनारे उनका शव पड़ा मिला। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद परिचित ने शव की पहचान कर खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। धीरेंद्र के परिवार में पत्नी सुभाषिनी और एक बेटा है।