फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man riding a scooter died after being hit by a vehicle

Lucknow News: वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक मौत

Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter died after being hit by a vehicle
अमान की फाइल फाटो।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित समतामूलक चौराहे के पास बुधवार रात स्कूटी सवार राजाजीपुरम निवासी अमान (22) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


अमान के मामा ताज मोहम्मद ताबिश के मुताबिक भांजा विभूतिखंड स्थित कॉल सेंटर में काम करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे के आसपास वह ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से लौट रहा था। समतामूलक चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने अमान को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। घरवाले जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामा का कहना है कि भांजे ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं गोमतीनगर के अतिरिक्त इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि अमान की स्कूटी अनियंत्रित होकर समतामूलक चौराहे के पास बाउंड्री से टकराई थी। अमान के परिवार में पिता, मां और दो छोटी बहनें हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed