Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man released on bail climbed the prison watchtower with his friends

Lucknow News: जमानत पर छूटा युवक साथियों के संग जेल के वॉच टावर पर चढ़ा

Wed, 19 Nov 2025 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man released on bail climbed the prison watchtower with his friends
लखनऊ। कुछ दिन पहले जमानत पर छूटा युवक सोमवार सुबह दो साथियों के साथ जिला कारागार के वॉच टावर नंबर छह पर चढ़ गया। पुलिसकर्मियों के टोकने पर उसके साथी भाग निकले, लेकिन युवक पकड़ा गया। गोसाईंगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्य आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वह अपने साथी से मिलने जिला कारागार पहुंचा था।
विज्ञापन

जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि बाराबंकी के घुघटेर का सतीश यादव जिला कारागार में बंद था। 11 नवंबर को वह जमानत पर छूटा। आरोप है कि सोमवार सुबह 10:15 बजे वह दो साथियों के संग जेल पहुंचा और बाहर बने वॉच टावर पर चढ़कर ताकझांक करने लगा। वॉच टावर संख्या चार पर तैनात पुलिसकर्मी लोकेश कुमार और अरविंद कुमार शर्मा ने उसे देखकर शोर मचाया। इस पर साथी तो भाग निकले, लेकिन सतीश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जेल में बंद विमल से मिलने आया था। मुलाकात के लिए पर्ची भी ली थी।
विज्ञापन




टावर के पास बनी दीवार के पार होता है कृषि कार्य

जेलर ने बताया कि जिस वॉच टावर पर चढ़कर तीनों ताकझांक कर रहे थे, उसके पास बनी दीवार के पास बंदी कृषि कार्य करते हैं। इस टावर के जरिये कोई भी निषिद्ध सामान इन्हें दिया जा सकता है। सतीश और उसके साथियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। सतीश को गोसाईंगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed