फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man raped a girl who had come to attend a wedding

Lucknow News: शादी में आई बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 26 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A young man raped a girl who had come to attend a wedding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संदीप कुमार।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के एक गांव में सोमवार रात शादी में आई दो वर्ष की बच्ची को मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर सीतापुर सिधौली सिरगंज निवासी संदीप कुमार ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दो वर्ष की बच्ची सोमवार रात आठ बजे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच आरोपी संदीप पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन


रोने पर छत से फेंकने की दी धमकी

आरोपी की घिनौनी हरकत पर बच्ची रोने लगी। इस पर आरोपी ने बच्ची को छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। बच्ची सहम गई। बच्ची को गायब देख परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। कुछ ही देर में परिजन दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची के साथ गलत काम करते दिखा। बच्ची के पिता ने लोगों की मदद से आरोपी संदीप को पकड़ लिया। नाराज लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को देख फफक कर रो पड़ी बच्ची

मासूम ने जैसे ही छत पर परिजनों को देखा वह पिता से लिपट कर फफक कर रोने लगी। उसने आरोपी सुनील की गलत हरकत के बारे में घरवालों को रोते हुए बताया। बच्ची के परिजन आरोपी सुनील को पकड़ कर इटौंजा थाने लेकर पहुंचे। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।


बिना बुलाए ही शादी में पहुंचा था आरोपी

पुलिस को पूछताछ और जांच में पता चला कि आरोपी सुनील कैटरिंग का काम करता है। वह बिना निमंत्रण के ही शादी में घुस आया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी को शादी में आई प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था पर उनकी मुलाकात नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप का आपराधिक इतिहास फिलहाल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed