फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man fell on the bonnet after colliding with the car, driving it for a kilometer...lost his life.

Lucknow News: टकराकर बोनट पर गिरा युवक, एक किमी तक दौड़ाई कार...गई जान

Fri, 20 Feb 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man fell on the bonnet after colliding with the car, driving it for a kilometer...lost his life.
हादसे में मृत युवक की फाइल फोटो एवं घटनास्थल पर पड़ी चप्पल।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के बरिगवां में रहने वाले विमल पाल (32) की बुधवार रात में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह लैया-चना विक्रेता थे। रात में घर जाते समय कार चालक ने पीछे से विमल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनय बोनट पर जा गिरे। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और एक किलोमीटर तक उन्हें बोनट पर लादकर गाड़ी भगाता रहा।



मूलरूप से बदायूं के निजामपुर के रहने वाले विमल यहां किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह पराग चौराहे के पास लैया-चना का ठेला लगाते थे। दोस्त राजेश ने बताया कि विमल बुधवार रात 10 बजे पराग चौराहे से ठेला लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लैया-चना का ठेला सड़क पर बिखर गया और विमल गाड़ी के बोनट पर जा गिरे। हादसे के बाद गाड़ी चालक ने कार नहीं रोकी। विमल कार के शीशे पर लगा वाइपर पकड़कर लटके रहे। करीब एक किलोमीटर दूर लॉ कॉलेज के पास विमल कार से फिसलकर सड़क पर गिए पड़े, जिन्हें कुचलते हुए कार चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने विमल को लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गंभीर अवस्था में विमल को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां विमल की हालत बिगड़ता देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में विमल की मौत हो गई।
विज्ञापन


कार नंबर से होगी आरोपी की पहचान



विमल के भाई अजीत पाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। गाड़ी का नंबर पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। विमल के परिवार में पत्नी ममता, बेटे ऋषभ और बेटी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृत युवक की फाइल फोटो एवं घटनास्थल पर पड़ी चप्पल। 

हादसे में मृत युवक की फाइल फोटो एवं घटनास्थल पर पड़ी चप्पल। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed