फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man entered a liquor shop with a petrol bottle in his hand to commit suicide in Ayodhya

Ayodhya: हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने शराब के ठेके में घुसा युवक, मची खलबली

Tue, 01 Apr 2025 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Apr 2025 05:21 PM IST
सार

शराब का ठेका हटवाने के लिए दंपती ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था पर जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक आत्मदाह करने के लिए शराब के ठेके में घुस गया। इससे खलबली मच गई।

विज्ञापन
A young man entered a liquor shop with a petrol bottle in his hand to commit suicide in Ayodhya
युवक को पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज के महबूबगंज बाजार में शराब का ठेका हटाने के लिए पीड़ित महिला और पुरुष ने एक प्रार्थना पत्र डीएम चंद्र विजय सिंह को एक सप्ताह पहले दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका की यथास्थिति बरकरार रही।
विज्ञापन


मंगलवार को जब इस मकान में नए ठेकेदार ने शराब का ठेका खोल दिया तो पीड़ित विनय वर्मा पेट्रोल की एक बोतल लेकर शराब के ठेका के अंदर घुस गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आत्मदाह करने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वेदम वर्ल्ड स्कूल सीतापुर रोड शाखा का हुआ शुभारंभ, देखें - भव्य आयोजन की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिलचिलाती धूप और तपिश के साथ हुआ अप्रैल का आगाज, इस बार बारिश कम... हीटवेव वाले दिन बढ़ेंगे


सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस विनय को बाहर निकालने में नाकाम रही। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम सदर विकासधर दुबे और सीओ सदर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद विनय को बाहर निकाला गया। पुलिस विनय को अपने साथ लेकर चली गई। एसडीएम सदर ने एक महीने के भीतर शराब के ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed