फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News April started with scorching sun and heat rain will be less and heatwave days will increase

UP Weather News: चिलचिलाती धूप और तपिश के साथ हुआ अप्रैल का आगाज, इस बार बारिश कम... हीटवेव वाले दिन बढ़ेंगे

Tue, 01 Apr 2025 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 06:50 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में चिलचिलाती धूप और तपिश के साथ अप्रैल की शुरुआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में बारिश सामान्य से कम होगी। वहीं हीटवेव वाले दिनों में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
UP Weather News April started with scorching sun and heat rain will be less and heatwave days will increase
तेज धूप और गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल गर्मियों के सीजन में अप्रैल से जून के बीच पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक तापमान और लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या में बढ़ोतरी आएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को चिलचिलाती धूप से दो-चार होना पड़ा। दोपहर तक धूप की तपिश से लोग बेचैन दिखे। राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, झांसी, आगरा जैसे इलाकों में दिन के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री तक का इजाफा देखने को मिला। 

विज्ञापन

इस सीजन में 6 से 7 दिन ज्यादा चलेगी लू

मौसम विभाग ने साल 1993 से लेकर 2016 तक के अप्रैल से जून में पड़ने वाले लू के दिनों का आंकड़ा पेश किया है। विश्लेषण में यह बात सामने आई कि इस बार गर्मियों के सीजन अप्रैल से जून के बीच में लू के दिनों की संख्या में सामान्य से 6 से 7 दोनों का इजाफा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी-पूर्वी एवं तराई यूपी के जिले होंगे ज्यादा प्रभावित

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच में लू का ज्यादा असर विशेषतौर पर दक्षिणी और विंध्य रीजन समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखेगा।


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं एक योगी हूं और...


सोनभद्र,मिर्जापुर, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज,  बुंदेलखंड और तराई समेत अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं रातें भी पिछले वर्षों की अपेक्षा गर्म होंगी। इस साल अप्रैल से जून के बीच बारिश भी सामान्य से कम होगी।

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस बार ला-नीनो परिस्थितियां तटस्थ स्थिति की ओर शिफ्ट हो रही हैं। बारिश भी कम होगी। इसलिए इस बार गर्मियों के सीजन में तापमान के गिरावट की वजहें नहीं हैं। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed