फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman who had signed a deed by posing as someone else's wife was arrested

Lucknow News: दूसरे की पत्नी बनकर बैनामा करने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
A woman who had signed a deed by posing as someone else's wife was arrested
अयोध्या। जालसाज ने पत्नी की जगह दूसरी महिला को खड़ा करके कीमती जमीन का बैनामा करा दिया। वास्तविक पत्नी ने खरीदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया तो मामले का खुलासा हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूराकलंदर क्षेत्र के अमौना, बलभद्र पांडेय का पुरवा निवासी विश्वनाथ पाल ने अपनी पत्नी निर्मला के नाम कोतवाली अयोध्या के सहनवां में 163 वर्ग मीटर जमीन 2019 में खरीदी थी। कुछ दिन बाद विश्वनाथ ने अपने परिचित सहनवां निवासी अभिषेक सिंह व खंडासा के रायपट्टी निवासी विनय सिंह से उस जमीन को बिना पत्नी को भनक लगे बेचने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

षडयंत्र के तहत विश्वनाथ ने पत्नी की जगह पर अपनी परिचित व तारुन के पड़ेलवा, बरेहटा निवासी सविता वर्मा को खड़ा करके बैनामा कराने की योजना बनाई। अभिषेक ने अपने गांव के अखिलेश सिंह से 18 लाख में जमीन का सौदा कराया। इसके बाद सविता ने निर्मला देवी बनकर अखिलेश की पत्नी रेनू सिंह के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। पूरा पैसा न मिलने पर सविता ने ही दाखिल खारिज पर आपत्ति लगा दी तो अखिलेश ने अपनी सहनवां में स्थित एक बिस्वा जमीन बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जमीन की दाखिल खारिज हो गई। कुछ दिन बाद निर्मला को इसकी भनक लगी तो उन्होंने क्रेता रेनू सिंह, गवाह अखिलेश सिंह और अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कराया। छानबीन में पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है। दो दिन पहले पुलिस ने सविता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विश्वनाथ ने कुछ दिन पहले पिता की जगह दूसरे को खड़ा करके इनायतनगर क्षेत्र स्थित एक जमीन का बैनामा करवा दिया था। इसी मामले में वह इन दिनों जेल में है और उसका साथी विनय जमानत पर है।

विवेचक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी इस जमीन को तारा देवी नाम की एक अन्य महिला को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही मामले का पर्दाफाश हो गया है। वहीं, अखिलेश सिंह से ली हुई एक बिस्वा जमीन विश्वनाथ ने तीन लोगों को बेची थी, जिसकी पड़ताल कराई जा रही है। बताया कि सविता को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed