फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman was robbed at knife point by entering her house

Lucknow News: दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली महिला से चाकू के बल पर लूटपाट

Sat, 12 Aug 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
A woman was robbed at knife point by entering her house
लखनऊ। बिजनौर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक घर में घुसकर पहले तो अकेली महिला को जबरन कोई पेय पदार्थ पिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला ने हाथ मारकर बोतल गिरा दी तो बदमाश ने चाकू निकाल लिया और चेन लूटकर भाग निकला। भागते समय आरोपी ने महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
बिजनौर के न्यू गड़ौरा स्थित मानसरोवर योजना में प्राइवेट कंपनीकर्मी मुकेश यादव परिवार संग रहते हैं। उनके अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा यशराज रोज की तरह कोचिंग चला गया।
विज्ञापन

घर पर उनकी पत्नी अंजू अकेली थीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने उनका दरवाजा खटखटाया।
अंजू के दरवाजा खोलते ही बदमाश जबरन घर के अंदर घुस गया और बोतल में लिया कोई पेय पदार्थ पिलाने का प्रयास करने लगा। इस पर अंजू ने हाथ मार दिया और बोतल जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बदमाश ने चाकू निकाला और अंजू पर तान दिया। इससे अंजू सहम गईं। बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूटी और धमकी देते हुए दरवाजे से बाहर निकला।
बदमाश ने खुद को बचाने के लिए दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाइक सवार अपने साथी के साथ भाग निकला। अंजू ने मदद के लिए शोर मचाया पर दरवाजा अंदर से बंद था।
उनका शोर किसी को सुनाई नहीं दिया। इस बीच यशराज कुछ सामान भूल गया था तो वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि गेट खुला है और दरवाजा बाहर से बंद है।
अंदर से मां के शोर की आवाज आ रही है। यशराज ने दरवाजा खोला। इस बीच मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। खबर पाकर मुकेश भी घर पहुंच गए। उन्होंने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद लौट गई। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि घटना का पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed