{"_id":"64ae79409bef957dac071aa3","slug":"a-woman-was-given-triple-talaaq-in-a-case-of-love-marriage-in-barabanki-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: लव मैरिज के बाद गर्भवती से मांगा बच्चे का सबूत, दिया तीन तलाक, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: लव मैरिज के बाद गर्भवती से मांगा बच्चे का सबूत, दिया तीन तलाक, आठ पर केस दर्ज
Wed, 12 Jul 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jul 2023 03:28 PM IST
सार
लव मैरिज के बाद ससुरालीजनों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया और उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता के पति ने गर्भवती होने पर उसके बच्चे का सबूत मांगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लव मैरिज करने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जब वह गर्भवती हो गई तो पति ने इस बात का सबूत मांगा कि पेट में पल रहा बच्चा उसी का है। ऐसा न होने पर तीन तलाक दे दिया। शहर कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
बंकी कस्बे के एक मोहल्ले की युवती और युवक ने जनवरी 2021 में प्रेम विवाह कर लिया था। युवती ने शहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लव मैरिज के कारण दहेज नहीं मिला था इसलिए ससुराली जनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा : युवाओं का मिलेगा साथ तभी बनेगी बात, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी हो रहा विचार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं
धीरे-धीरे पति मो. अकरम ने भी दहेज में बाइक और दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। इस दौरान विवाहिता गर्भवती हो गई तो पति ने इस बात का सबूत मांगा कि बच्चा उसी का है। बीते 9 जून को पति व ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसी 8 जुलाई को विवाहिता को शरई तलाक का नोटिस मिला जिसमें तीन बार तलाक देता हूं, लिखा था।
शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति ससुर व अन्य ससुरालीजनों समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में पांच महिलाएं हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।