फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman was duped of Rs 1 lakh on the pretext of giving her a job in the railways

Lucknow News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर महिला से एक लाख की ठगी

Mon, 19 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 1 lakh on the pretext of giving her a job in the railways
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर महिला से एक लाख की ठगी
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही निवासी अधिवक्ता अवधेश द्विवेदी की पत्नी पूनम एक बड़े ऑनलाइन ठगी के जाल में फंस गईं। 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रेलवे में नौकरी दिलाने का वीडियो देखने के बाद ठगों ने उनसे आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मंगवाकर फर्जी रेलवे आईडी भेजी। औपचारिकताओं के नाम पर इमरान व शिफायत हुसैन की यूपीआई आईडी पर एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


अधिवक्ता के अनुसार, रकम ट्रांसफर करने के बावजूद ठगों ने और रुपयों की मांग की। विरोध करने पर पूनम और उनकी 11 वर्षीय बेटी को अगवा करने की धमकी दी गई, जिससे बच्ची ने स्कूल जाना छोड़ दिया। 25 अप्रैल को पूनम अचानक घर से लापता हो गईं और आत्महत्या की मंशा जाहिर करते हुए उन्हें व्हाटसएप पर संदेश भेजा। पत्नी को कुछ पता न चलने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से मदद मांगी। तभी इंदिरानगर पुलिस ने उन्हें पत्नी के निशातगंज में मरणासन्न हालत में पड़े होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने आशंका जताई है कि ठग आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के अनुसार, पीड़िता को जिन नंबरों से कॉल आई, उनका विवरण निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed