फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman trader evaded taxes worth Rs 98.71 lakh by creating a bogus firm

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर महिला व्यापारी ने की 98.71 लाख की कर चोरी

Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A woman trader evaded taxes worth Rs 98.71 lakh by creating a bogus firm
लखनऊ। राज्य कर विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी ब्रिजेंद्र सिंह यादव ने सावित्री सिंह पर बोगस फर्म बनाकर 98.71 लाख रुपये की कर चोरी का आरोप लगाया है। सआदतगंज निवासी सावित्री उमा महेश्वर ट्रेडर्स फर्म की मालकिन हैं। वरिष्ठ सहायक की शिकायत पर सआदतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक ने बताया कि सावित्री ने 20 अप्रैल को फर्म का संचालन सआदतगंज में दिखाते हुए जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। फर्म का खाता फिरोजाबाद के बैंक ऑफ इंडिया भरेलपुल शाखा में घोषित किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने दो निरस्त फर्मों के साथ 98.71 लाख रुपये का कारोबार दिखाया था। विभाग के लोगों ने मौके पर निरीक्षण किया तो उन्हें में फर्म का संचालन नहीं मिला। जांच पूरी होने पर वरिष्ठ सहायक ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed