{"_id":"678331b83b02c2c203022b85","slug":"a-woman-reached-the-wedding-reception-of-her-husbands-second-marriage-and-was-punched-and-kicked-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1031774-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति के दूसरे निकाह के वलीमे में पहुंची महिला, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति के दूसरे निकाह के वलीमे में पहुंची महिला, चले लात-घूंसे
Sun, 12 Jan 2025 09:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:23 AM IST
विज्ञापन
पति के दूसरे निकाह के वलीमे में पहुंची महिला, चले लात-घूंसे
लखनऊ। मौलवीगंज निवासी महिला ने पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। वह व उनके परिजन जब वलीमे में पहुंचे तो आरोपी लड़के पक्ष ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। उधर, लड़के के पिता ने भी महिला के घरवालों पर बंदूक के बल पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। मदेयगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महिला के मुताबिक 2017 में उनका निकाह सआदतगंज के बीबीगंज निवासी शावेज मिर्जा से हुआ था। कुछ समय बाद आरोपी व उसके घरवाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को पता चला कि शावेज ने दूसरा निकाह कर लिया है। वलीमा मदेयगंज स्थित गोदावरी बैंक्वेट लॉन में चल रहा है।
आरोप है कि जब महिला व उसके भाई अदनान, सलमान और खाला का बेटा साकिब लॉन पहुंचे तो शावेज और उसके रिश्तेदार शोएब मिर्जा, शैफी मिर्जा व उसके बहनोई सुफियान बेग, ससुर परवेज व 15 अन्य लोगों ने उनके भाइयों को रॉड से पीट दिया। घसीटते हुए लॉन से बाहर निकाल दिया। सुफियान ने रिवॉल्वर से महिला पर फायरिंग की कोशिश की। फायरिंग न होने पर उन्हें बट से पीटा। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक आरोपी लड़के पक्ष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।