फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman murdered in thakurganj in Lucknow.

ठाकुरगंज में महिला की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या, पूरे घर पर बिखरा हुआ था खून ही खून

Wed, 03 Jul 2019 10:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
A woman murdered in thakurganj in Lucknow.
नफीसा - फोटो : amar ujala

लखनऊ के ठाकुरगंज के एकतानगर में मंगलवार देर शाम नफीसा (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर के पीछे स्थित कमरे में मिला। ड्राइंगरूम से पीछे के कमरे तक खून ही खून फैला था जिससे लग रहा था कि मौत से पहले नफीसा ने हत्यारे के साथ जमकर संघर्ष किया होगा।

विज्ञापन


पुलिस ने नफीसा के पति मो. अफजल उर्फ कल्लू को हिरासत में ले लिया। नफीसा के परिवारीजनों ने डालीगंज निवासी देवर लालू पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, इंस्पेक्टर नीरज ओझा का कहना है कि नफीसा और अफजल के संबंध बहुत खराब थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शुरुआती पड़ताल में अफजल पर ही हत्या का शक है। अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि शाम करीब सात बजे नफीसा की रामनगर निवासी रिश्तेदार घर आई तो दरवाजे खुले थे। वह भीतर गई तो नजारा देखकर होश उड़ गए। ड्राइंगरूम में सामान इधर-उधर बिखरा था और खून फैला हुआ था। पीछे के कमरे में जमीन पर नफीसा का शव पड़ा देख वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। नफीसा के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसका गला रेता गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया शाम से ही हो रहा था झगड़ा

पुलिस को घर से लोहे की एक रॉड मिली है जिसमें खून लगा है। किचन में कुछ टूटे हुए दांत और रसोई गैस के सिलेंडर के पास 100-100 रुपये के कुछ जले नोट मिले। नफीसा की हत्या की खबर मिलते ही उदयगंज स्थित मायके से भाई शाहिद व अन्य परिवारीजन आ गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि शाम से ही नफीसा और उसके पति के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े व मारपीट की आवाजें बाहर तक आ रही थीं। पुलिस ने अफजल को हिरासत में ले लिया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कल्लू डालीगंज का है और त्रिवेणीनगर में फैब्रिकेटिंग की दुकान करता है। ससुरालवालों से नफीसा की नहीं बनी तो वर्ष 2005 में उसने मायकेवालों की मदद से व गहने बेचकर एकतानगर में मकान लिया था।

यहां वह पति और अपने दिव्यांग बेटे सादिक के साथ रहती थी। वारदात के वक्त सादिक अपने कमरे में ही लेटा हुआ था। उसके एक बेटे की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घर की पड़ताल की लेकिन लूटपाट की बात स्पष्ट नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed