{"_id":"66163c1064e39ab8290a20f4","slug":"a-woman-died-in-doubtful-condition-in-a-village-of-khairighat-thana-kshetra-shravasti-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान, छह माह पूर्व हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान, छह माह पूर्व हुआ था विवाह
Wed, 10 Apr 2024 12:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर जमुनहा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर जमुनहा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:43 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट के महादेवा सलारपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन
मृतक महिला पर्वता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम महादेवा सलारपुर निवासी एक विवाहिता की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी लाश उसी के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
बहराइच जिले के थाना खैरी घाट क्षेत्र के ग्राम लौकिहा शिवपुर निवासी रामजस पुत्र वेफई ने अपनी पुत्री पर्वता (19) का विवाह छह माह पूर्व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा सलारपुर निवासी तुलसीराम पुत्र महंगू साथ किया था। पर्वता की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसकी लाश उसी के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम तिवारी से पंचनामा भराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले में मृतका के पिता रामजस ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री पर्वता पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक हरदत्त नगर गिरंट अनिल उपाध्याय ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।