बहू ने सास को सेल्फी भेजकर लगा ली फांसी, फोटो के साथ भेजा ये संदेश...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में एक बहू ने मौत से पहले अपनी सेल्फी भेजकर फांसी लगा ली। फोटो के साथ आए संदेश को पढ़कर सास घर की तरफ भागी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसका शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। साथ ही उसके दोनों पैर मेज पर रखे हुए थे। विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
सूचना पर तहसीलदार सदर, कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो विवाहिता ने मौत से कुछ देर पहले ही सेल्फी खींचकर सास को भेजी थी।
रायबरेली के बरगद चौराहा पर रेलवे मंडल कार्यालय है। यहीं पर रेलवे कॉलोनी भी है। इसी कॉलोनी में पदमा देवी बेटे व बहू के साथ रहती हैं। पदमा रायबरेली जंक्शन में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। पदमा का बेटा भानू प्रताप सिंह एयरपोर्ट लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। पदमा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मैं और बेटा ड्यूटी चले गए। घर पर सिर्फ बहू रश्मि (24) थी। सुबह करीब 11 बजे घर में रश्मि का शव कुंडे से लटकता मिला।
सूचना पर पुलिस के साथ सदर तहसीलदार सौरभ शुक्ला, कोतवाल अशोक सिंह, फॉरेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा तिवारी ने भी जायजा लिया। घटनास्थल का नजारा हत्या की ओर इशारा कर रहा था। चूंकि मृतका के दोनों पर मेज पर रखे थे। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। मृतका का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत की सही वजह सामने आएगी।
मां ये आपको आखिरी सेल्फी भेजी है...
रश्मि की दो साल पहले ही शादी हुई थी। घटना वाले दिन वह घर पर अकेली थी। सास पदमा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे रश्मि ने मेरे व्हाट्सएप पर अपनी सेल्फी भेजी। साथ में मैसेज भी लिखकर भेजा था कि यह उसकी अंतिम सेल्फी है। मैसेज मिलने के बाद जब तक घर पहुंचती, तब तक रश्मि की मौत हो चुकी थी। बताया कि रश्मि के मायके वाले मुंबई में रहते हैं। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज का कहना है कि सेल्फी भेजने के बाद ही सास घर पहुंची थी, लेकिन जब तक वह पहुंचतीं, काफी देर हो चुकी थी। मायका पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है।
कुछ पल में बिखर गईं घर की खुशियां
सब कुछ सही चल रहा था। छोटे से परिवार में खुशियां थी। अचानक पल भर में सारी खुशियां काफूर हो गई। हर कोई इस घटना से जहां सन्न रह गया, वहीं सास और पति के आंसू नहीं थम रहे थे। जिस तरह मृतका ने सास को सेल्फी भेजी, उससे जाहिर है कि पहले से ही कुछ न कुछ विवाद जरूर चल रहा है। कोतवाल का कहना है कि जल्द प्रकरण की हकीकत सामने आ जाएगी।