{"_id":"5e2805e28ebc3e7d595ac46c","slug":"a-woman-attacked-with-acid-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में महिला पर फेंका तेजाब, पति को भी पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर में महिला पर फेंका तेजाब, पति को भी पीटा, केस दर्ज
Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के रामकोट क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पिटाई से उसका पति भी जख्मी हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामकोट इलाके की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11/161 निवासिनी अनीता अपने घर में थी। इस बीच कॉलोनी के ही निवासी नितिन, कपिल, राहुल व सागर उसके घर के बाहर आ गए और उस पर झूठा आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। जब अनीता व उसके पति राजेंद्र ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया जिससे वह झुलस गई। इसके साथ ही उसके पति को भी पीटा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को एसिड अटैक की खबर मिली तो वह आननफानन मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
हिरासत में दो आरोपी
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी खैराबाद भेजा गया। हालांकि खैराबाद के चिकित्सक अनिल पंकज का कहना है कि महिला पर एसिड नहीं डाला गया है बल्कि वह कोई ज्वलनशील पदार्थ है।
कांशीराम कॉलोनी में पड़ोसियों में शराब पीकर विवाद हुआ था। महिला ने एसिड अटैक का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया गया है। - एलआर कुमार, एसपी सीतापुर
कांशीराम कॉलोनी में पड़ोसियों में शराब पीकर विवाद हुआ था। महिला ने एसिड अटैक का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया गया है। - एलआर कुमार, एसपी सीतापुर