फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a wife suicide due to his husband extra marital affair

प्रेमिका से मिलने गया पति, पत्नी ने लगाई फांसी

Wed, 12 Aug 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 12 Aug 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
 a wife suicide due to his husband extra marital affair

यूपी की राजधानी लखनऊ में पति के अवैध संबंधों से दुखी होकर सआदतगंज में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


बाराबंकी के रहने वाले अशोक दुबे की बेटी श्वेता ने परिवारवालों की मर्जी के बगैर सात वर्ष पहले गोंडा के धानेपुर निवासी रवि सोनी से प्रेम विवाह किया था। इस समय वह लोग सआदतगंज में कड़ा वाली गली में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। कुछ दिनों पहले श्वेता को पता चला कि रवि के संबंध और भी लड़कियों से हैं। इसको लेकर उनके बीच आये दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता के रोकने के बावजूद रवि दूसरी महिलाओं से मिलने जाया करता था। पति को समझाने की सारी कोशिशें बेकार हो चुकी थीं। इसको लेकर श्वेता काफी दुखी रहती थी। सोमवार को भी रवि दूसरी महिला से मिलने चला गया।

इससे क्षुब्ध होकर श्वेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां को फंदे पर लटका देखकर उसकी बेटी खुशी रोने-चिल्लाने लगी। इसके बाद पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। इस मामले में श्वेता के पिता अशोक दुबे ने रवि के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

दूध कारोबारी ने भी की आत्महत्या

 a wife suicide due to his husband extra marital affair

आत्महत्या के ही एक और मामले में लखनऊ में एक दूध कारोबारी ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। लखनऊ शहर के इंदिरानगर में दूध कारोबारी अंकित (20) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

मंगलवार सुबह उसका शव पड़ोस के खाली मकान में मिला। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। पुलिस ने परिवारीजनों ने पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक, जरहरा निवासी संतोष यादव का बेटा अंकित सोमवार रात घर लौटा और सोने की बात कहते हुए पड़ोस में स्थित अपने दूसरे मकान में चला गया। यह मकान खाली रहता है। सुबह परिवारीजन अंकित को जगाने पहुंचे तो उसका शव लटका मिला।

बड़े भाई अमित ने बताया कि अंकित न तो किसी वजह से परेशान था न ही तनाव में था। एसओ इंदिरानगर ने बताया कि अंकित रस्सी का फंदा बनाकर कुंडे से लटका था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed