VIDEO: कार की खिड़की से लटक रही युवती, वीडियो हुआ वायरल, दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ में कार की खिड़की से लटक रही युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिनिक्स प्लासियो माल के पास कार की खिड़की से लटकते हुए एक युवती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए। वीडियो में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी की ड्राइविंग सीट की तरफ खिड़की से एक युवती लटकी हुई है। युवती को गाड़ी चला रहे व्यक्ति वीडियो में कुछ हरकत भी करते दिखे।
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को आवंटित किए गए विभाग, पंचायती राज मंत्री बने ओम प्रकाश राजभर
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद बोले- इलेक्शन बॉन्ड मामले की जवाबदेही से बचने के लिए भाजपा ने जल्दी में लागू किया सीएए
गाड़ी के पिछले शीशे पर एडवोकेट का स्टीकर भी लगा था। वीडियो के वायरल होते ही अधिकारियों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि वीडियो में दिख रही गाड़ी के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक के बारे में पता लगा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.