{"_id":"5c70e34abdec22270f4fd9ba","slug":"a-vehicle-trampled-two-men-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Sat, 23 Feb 2019 11:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर नैपूरा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स वाहन ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
एक की मौत घटनास्थल पर हुई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। युवकों की पहचान राहुल दुबे (23 वर्ष) पुत्र उदय राज निवासी करमपुर बरसावां थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर, विकास (25 वर्ष) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों बाइक सवार मसौधा बाजार के निकट स्थित एक गांव से बारात का निमंत्रण करके बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अपने घर पातूपुर ईंट भट्ठे पर जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।