फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A vehicle full of passengers collided with a parked car, 15 injured

Lucknow News: खड़ी कार से टकराया सवारियों से भरा वाहन, 15 घायल

Tue, 18 Mar 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A vehicle full of passengers collided with a parked car, 15 injured
खड़ी कार से टकराया सवारियों से भरा वाहन, 15 घायल
मोहनलालगंज। कनकहा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में सवारियों से भरा पिकअप डाला सड़क किनारे खड़ी कार में टकरा गया। हादसे में पिकअप डाला में सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एपेक्स पीजीआई ट्राॅमा-टू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लखनऊ की ओर आने वाली लेन पर यातायात ठप हो गया और जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि समय से इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

इससे पहले हुए हादसे में पिकअप चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे में रायबरेली के तीन दोस्त वैभव (23) आलोक (22), विकास (23) के अलावा सलीम (40), उनकी पत्नी फूलबानो (35), बेटा अरशद (5), बेटी आयत (8), भतीजी सना (17), भतीजा इरफान(15), पिकअप चालक शुभम (25), राजू और प्रयागराज निवासी अंकुर सिंह (40) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल कई लोग बिना इलाज कराए ही घर चले गए। हादसे के समय बाइक सवार युवक-युवती भी पीछे से पिकअप से टकराकर घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी भेजा गया था, लेकिन दोनों बिना इलाज कराए चले गए।

इनको भेजा गया ट्रामा-टू
गंभीर रूप से घायल सलीम, सना, इरफान, शुभम, आयत, वैभव सिंह व विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed