फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A two and a half year old girl was raped after being lured with chocolate

Lucknow News: चॉकलेट का लालच देकर ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 17 Dec 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A two and a half year old girl was raped after being lured with chocolate
लखनऊ। गाजीपुर इलाके के लवकुशनगर में चॉकलेट का लालच देकर ढाई वर्ष की मासूम से किराना दुकानदार रिशु रावत ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। बच्ची के परिजनों ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता मिठाई की दुकान और मां लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। मंगलवार दोपहर वह घर के बाहर आग ताप रही थी। इस बीच 19 वर्षीय आरोपी रिशु पहुंचा और चॉकलेट का लालच देकर उनकी बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद वह बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता ने बेटी से बात की तो उसने बताया कि रिशु ने उसे मारा है। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया पर मासूम रोती रही। कुछ देर बाद बच्ची की मां घर में आई। उन्होंने बेटी से बात की तो उसने इशारों से अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। एसीपी ने बताया कि परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी रिशु को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed