फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A truck trampled three people in chaubisi in Barabanki.

Barabanki: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीनों को रौंदता हुआ चला गया, एक महिला समेत तीन की मौत

Wed, 17 May 2023 10:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 May 2023 10:15 AM IST
सार

बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौबीसी गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

विज्ञापन
A truck trampled three people in chaubisi in Barabanki.
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और बाइक से सड़क पर गिरे तीन लोगों को रौंदते हुए चला गया। इस भीषण हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाईवे पर मांस के टुकड़े फैल गए। जिन्हे समेटने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सुल्तानपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर दो पुरुष व एक महिला सवार थी। लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर गिरे और फिर इन्हीं के ऊपर से ट्रक गुजरता हुआ चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन


प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस और पुलिस ने शवों को सड़क से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक अमेठी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में लगी है। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed