फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A truck trampled students in Salon in Raebareli.

Raebareli: स्कूल जा रही छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Sep 2024 12:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2024 12:32 PM IST
सार

रायबरेली के सलोन में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
A truck trampled students in Salon in Raebareli.
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइकिल सवार तीन छात्राओं को राष्ट्रीय राज्यमार्ग बरुआ चौराहे के समीप ट्रक ने कुचल दिया। घटना के दौरान एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रक में तोड़फोड़ की। इसके बाद सड़क पर छात्रा का शव रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग तीन घंटे तक जाम कर रखा।

विज्ञापन


एसडीएम ने सरकारी सहायता कालोनी और घायलों के समुचित इलाज की राशि दिलाये जाने के आश्वाशन के बाद मार्ग जाम बहाल हो सका। कोतवाली अंतर्गत पूरे नारायण मजरे कालू जलालपुर निवासी साइकिल सवार छात्रा कंचन (17) पुत्री रतिपाल कक्षा 8, शैलजा (16) रामशंकर कक्षा 8 और हाईस्कूल की छात्रा आरती (16) पुत्री स्वर्गीय रघुनाथ करहिया बाजार स्थित कान्हा शिक्षा निकेतन विद्यालय जा रही थी। शनिवार सुबह लगभग पौने आठ बजे के करीब बरुआपुल चौराहे पर प्रतापगढ़ की तरफ से सलोन की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर तीनों छात्राओं की साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना के दौरान तीनों छात्राएं ट्रक के अंदर फंस गई। वहीं, ट्रक के आगे बढ़ जाने से एक छात्रा शैलजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर ट्रक के अंदर से छात्राओं को पकड़कर बाहर निकाला। जिसमें छात्रा शैलजा की मौके पर मौत हो गई जबकि कंचन और आरती की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सलोन प्रदीप कुमार के साथ आसपास के थाने की फोर्स मौके पर बुलाई गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजमार्ग जाम के दौरान दोनों तरफ दो किलोमीटर दूर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम अभिषेक कुमार पहुंचे। उनके द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मृतक की बड़ी बहन की शादी का अनुदान, आवास एवं घायल बच्चियों के इलाज का समुचित खर्च सरकारी सहायता से दिलाये जाने के आश्वाशन पर परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता रामशंकर की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायल छात्राओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। एक ही हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed