यूपी: स्कूल जा रही दो बच्चियों को ट्रक ने रौंदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दो बालिकाओं की मौत हो गई। एक बालक छिटक कर दूर गिरने से बच गया। पिता की हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना खरगूपुर थाना अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार सुबह ग्राम संझवल स्थित धुसवा पोखरा के पास घटी। थाना क्षेत्र के संझवल गांव निवासी राम करन ओझा बुधवार सुबह रोज पुत्री रंजना (12), संजना (7) व पुत्र शोभित (6) को बाइक पर बैठाकर महराजगंज बाजार स्थित इस्माइल पब्लिक स्कूल जा रहे थे।
इसी बीच गोंडा की ओर से गैस सिलेंडर लादकर बलरामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार रामकरन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें रामकरन की पुत्री रंजना जो कक्षा पांच की छात्रा थी उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर ही सवार दूसरी छोटी बेटी संजना की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
हादसे से मच गया कोहराम
हादसे में रामकरन भी गंभीर रूप से घायल है। उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक पर सवार एक वर्ष का मासूम शोभित छिटक कर दूर गिरने से बच गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बालिकाओं के शवों का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये मंडल मुख्यालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घर में मचा कोहराम
हादसे के बाद रामकरन के घर कोहराम मच गया। परिवारीजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक बालिकाओं की मां का रो-रोे कर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। रामकरन के भाई उदय प्रताप ने ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है।