फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A tractor trampled a student in Gosauganj thana in Lucknow.

Lucknow: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 16 Jul 2024 11:48 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी में एक ट्रैक्टर ने साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र सड़क पर गिर गया जिसे ट्रैक्टर कुचलकर निकल गया।

विज्ञापन
A tractor trampled a student in Gosauganj thana in Lucknow.
इसी ट्रैक्टर से हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी में मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। उधर, हादसे की सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक क्षेत्र के क़ुतुबपुर निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा राज (12) नारायनपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। मोहम्मदपुर गढ़ी के पास गोमी खेड़ा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रहे राज को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पाकर गंगागंज चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में दबिश  रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 20 जिलों के 900 गांव बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी बोले- पीड़ितों को 24 घंटे में दें मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: दक्षिण की ओर मानसून टर्फ खिसकने से धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी


ट्रैक्टर ट्राली ने राज की साइकिल में पीछे से टक्कर मारी थी जिससे वह गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने पर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ भाग गया। ट्राली में ईंट भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी है साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर आरोपी चलाक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed