फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Alert of heavy rain in western part of the state, monsoon turf shifted towards south

यूपी का मौसम: दक्षिण की ओर मानसून टर्फ खिसकने से धीमी हुई बारिश, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

Tue, 16 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jul 2024 12:52 AM IST
सार

UP weather:यूपी में बीते कुछ दिनों से मानसून रूठा हुआ है। मानसून टर्फ के दक्षिण की ओर खिसकने से यूपी में मानसून की सक्रियता कम हुई है। हालांकि अब पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
UP weather: Alert of heavy rain in western part of the state, monsoon turf shifted towards south
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को भी ज्यादातर इलाकों में बादल बिन बरसे ही लौट गए। अब मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के दक्षिण की ओर खिसकने से यूपी में मानसून की सक्रियता कम हुई है। हालांकि मध्य भारत में अच्छी बारिश हो रही है। अगले चार से पांच दिनों में मानसून टर्फ के अपने सामान्य स्थिति में आने के आसार हैं। सोमवार को बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। झांसी में 10.2 मिमी, आगरा 8.9 मिमी और अलीगढ़ में 3.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 38.6 डिग्री, प्रयागराज में 37.1 डिग्री, और बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं रात में मुजफ्फरनगर में सबसे कम 21.8 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी व बस्ती में 23.5 डिग्री और गाजीपुर में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


इन इलाकों में है बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में कल छिटपुट बारिश के आसार

UP weather: Alert of heavy rain in western part of the state, monsoon turf shifted towards south
हो सकती है बारिश।

 राजधानी में सोमवार को कहीं छिटपुट बूंदाबादी हुई तो वहीं बाकी हिस्सों में लोग बारिश की उम्मीद लगाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। पिछले दो दिनों की तुलना में सोमवार को पारे में 3.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। लखनऊ में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, और रात का पारा भी 2 डिग्री की बढोतरी के साथ 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के दक्षिण की ओर खिसकने से यूपी में मानसून की सक्रियता कम हुई है। अगले चार से पांच दिनों में इसके अपने सामान्य स्थिति में आने के आसार हैं। तब तक लोगों को अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed