{"_id":"64c234f5e8d5cee29c05b6d5","slug":"a-teenaged-girl-gang-raped-in-itaunja-in-lucknow-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मां के सामने बेटी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, देर रात लौटी किशोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मां के सामने बेटी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, देर रात लौटी किशोरी, मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Jul 2023 02:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:42 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में गैर संप्रदाय के आरोपियों ने किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात जब किशोरी लौटी तो मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद अगवा हुई किशोरी मंगलवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। एसीपी बख्शी का तालाब धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर सलमान और इरशाद पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इलाके के एक गांव की किशोरी साइकिल से घूमने गई थी। अमृत सरोवर के पास पहले से मौजूद बीबीपुर के सलमान और शीतलपुरवा के इरशाद उसे खींचकर मुर्गी फार्म में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी मां तलाश में नौ महीने के बेटे को गोद में लेकर निकली। बेटी के रोने की आवाज सुनकर फार्म के अंदर गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के इस जिले में बिना मान्यता चल रहे 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से आता है पैसा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नेपाल-भारत मैत्री सेवा: एक की अनुमति, चल रहीं 15 बसें, परिवहन निगम को हर रोज लाखों का नुकसान
विरोध किया, लेकिन आरोपी किशोरी को अगवा कर ले गए। किशोरी के पिता ने बताया कि देर रात बेटी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी। जानकारी पर पुलिस पूछताछ करने पहुंची और बुधवार को बयान दर्ज कराया। वहीं चिकित्सकीय परीक्षण कराया।