{"_id":"676022863c2cc4d23c078bd5","slug":"a-teenaged-boy-killed-and-his-body-devided-into-17-pieces-in-bahraich-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: ट्रैक्टर मालिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर किए थे किशोर के 17 टुकड़े, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: ट्रैक्टर मालिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर किए थे किशोर के 17 टुकड़े, गिरफ्तार
Mon, 16 Dec 2024 06:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Dec 2024 06:26 PM IST
सार
बहराइच में छह दिसंबर को एक किशोर काम पर गया था फिर वापस नहीं लौटा। जांच में पाया गया कि उसकी हत्या करने के बाद 17 टुकड़े किए गए थे। एसपी ने मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के रिसिया थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने घर से लापता हुए किशोर की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को दस दिन से गायब गायत्री नगर निवासी किशोर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर किशोर के कपड़े और रोटावेटर से शरीर के किए गए 17 टुकड़ो को बरामद किया। मामले का खुलासा एसपी वृंदा शुक्ला ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
एसपी ने पकड़े गए हत्यारोपियों का खुलासा करते हुए बताया कि बीती छह दिसंबर को गायत्री नगर निवासी मुनिजर का 15 वर्षीय बेटा विक्रम काम पर गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रविवार को ट्रैक्टर मालिक सिसई सलोन निवासी संजय वर्मा और उसके सहयोगी लवकुश को पकड़कर पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया वे लोग छह दिसंबर को खेत जोत रहे थे। इसी दौरान किशोर ट्रैक्टर पर बैठा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'सच्चाई सामने आई खटाखट...जनता ने किया सफाचट', पढ़ें सदन में सीएम योगी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: हमारे पूर्वज हिंदुस्तान में रुके... शायद ये उनकी गलती थी, संभल हिंसा पर चर्चा में बोले सपा एमएलसी
ट्रैक्टर से किशोर अचानक गिर गया और रोटावेटर में फंस गया। इस दौरान आरोपियों ने किशोर को बचाने के बजाए ट्रैक्टर चलाते हुए रोटोवेटर से किशोर के शरीर के छोटे-छोटे 17 टुकड़े कर दिए। इसके बाद शरीर के अंगों को अलग-अलग जगह फेंककर घर लौट आए थे। मृतक के परिजनों ने जब इन लोगों से पूछा तो बताया कि वह किशोर को गांव के पास लगे एक टॉवर के पास छोड़ कर आए थे। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में सीओ हर्षिता तिवारी, अपराध निरीक्षक मनोज आदि शामिल रहे।
डीएनए जांच से होगी पुष्टि
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि मृतक के शरीर के 17 अंग बरामद हुए हैं। अंग मृतक किशोर के ही है या किसी और का। इसके लिए बरामद अंग को डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है।
इन जगहों पर फेकें अवशेष
पुलिस द्वारा किशोर के जूते मझौवा स्थित सरकारी तालाब, पैंट, शर्ट और जैकेट कृपाराम के खेत से और शरीर की 17 हड्डियां विनोद के खेत से बरामद की हैं।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
एसपी के अनुसार किशोर की निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में दोनों हत्यारोपियों का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, जिससे जल्द से जल्द हत्यारोपियों को सजा मिल सके।
ट्रैक्टर मालिक के यहां मजदूरी करता था किशोर
मृतक के परिजनों के मुताबिक ट्रैक्टर मालिक संजय दूसरे के खेतों की जोताई का काम करता था। विक्रम और लवकुश उसके यहां मजदूरी कर सहयोग करते थे।