फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a teenage girl sexaully assaulted in front of her mother in lucknow.

लखनऊः धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म और पिलाया जहरीला पदार्थ, तीन बच्चों का पिता है आरोपी

Mon, 09 Dec 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Dec 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
a teenage girl sexaully assaulted in front of her mother in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक किशोरी ने दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान डॉक्टरों को किशोरी से दुष्कर्म होने का पता चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार दोपहर आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी अपने किसान पिता व मूकबधिर मां के साथ रहती थी। शनिवार सुबह पिता खेत में काम करने चले गए और मां छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला सर्वेश रावत घर में घुस गया और किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने विरोध किया तो माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। डरी-सहमी किशोरी वारदात को छिपाती रही। शाम को उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 1 बजे होश आने पर डॉक्टरों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। तब डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने खुद ही पीया कीटनाशक

a teenage girl sexaully assaulted in front of her mother in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर
दुष्कर्म के बाद किशोरी के जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी की कोशिश करने के मामले में परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने ही उसे कीटनाशक पदार्थ पिलाया था। पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया कि आरोपी सर्वेश रावत ने दुष्कर्म के बाद उसे धमकाया।

किशोरी ने विरोध किया तो जहरीला पदार्थ पिला दिया। ताकि उसकी करतूत छिप जाए। लेकिन समय से परिवारीजनों को जानकारी हो गई और किशोरी को ट्रॉमा ले ले गए। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने खुद ही कीटनाशक पीया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी होने के बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। रविवार सुबह पीड़िता के पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस के छूटे पसीने

a teenage girl sexaully assaulted in front of her mother in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर
अभी उन्नाव युवती के दुष्कर्म और जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था और राजधानी के प्रमुख स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। इस बीच मड़ियांव में किशोरी से दुष्कर्म और उसके खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए।

आनन-फानन रात के दो बजे पुलिस ट्रॉमा पहुंची और किशोरी व उसके परिवारीजनों से जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed