फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teacher beats a student brutally

बच्चे की जरा सी मनमानी पर टीचर ने दी खौफनाक सजा

Sat, 09 Apr 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Apr 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
A teacher beats a student brutally
बेरहम टीचर ने दी ‌इतनी बड़ी सजा - फोटो : Amar Ujala

लखनऊ क्रिश्चियन हाईस्कूल की एक टीचर ने कक्षा नौ के छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि क्लास टीचर की गैरहाजिरी में वह पानी पीने चला गया था।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी। टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्र मो. हमजा के पिता मो. हलीम ने बताया कि उनका बेटा लखनऊ क्रिश्चियन हाईस्कूल में कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम को उसे तेज बुखार चढ़ गया। शुक्रवार की सुबह उसने बताया कि उसे टीचर ने पी. लाल ने पहले डंडे से पीटा और फिर लात-घूंसों से धुन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि क्लास में कोई टीचर नहीं होने के कारण वह पानी पीने चला गया। रास्ते में उसे भूगोल की टीचर पी.लाल मिलीं। उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।

टीचर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

A teacher beats a student brutally
टीचर ने जताया था अफसोस - फोटो : Amar Ujala
बेटे को बिलखता देख मो. हलीम उसे लेकर वजीरगंज कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। बच्चे का मेडिकल कराने के बाद टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस पर क्रिश्चियन हाईस्कूल की प्रिंसिपल सीमा राव का कहना है कि अभिभावकों को देखना चाहिए कि बच्चे शिक्षकों का सम्मान करें। गुरुवार को शिक्षिका ने बच्चे को एक छड़ी मार दी थी।

इस पर खुद शिक्षिका ने अभिभावकों को फोन करके बच्चे का हाल लिया और अफसोस जाहिर किया। एक दिन बाद बच्चा कहीं गिरा होगा, तभी इतनी चोट और सूजन आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed