{"_id":"6219b62deff7cb3be91c958b","slug":"a-sub-inspector-s-dead-body-found-hanging-in-a-thana-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: थाने में फंदे से लटकता मिला दरोगा का शव, मचा हड़कंप, मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: थाने में फंदे से लटकता मिला दरोगा का शव, मचा हड़कंप, मानसिक रूप से था परेशान
Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी , फतेहपुर (बाराबंकी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी , फतेहपुर (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
सार
फतेहगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा का शव उसके आवास के बरामदे में फंदे से लटकता मिला है। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वेद प्रकाश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में तैनात दरोगा का शनिवार की सुबह थाने में बने आवास के बरामदे में फंदे से शव लटकता मिला। इसकी जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली के हल्का नंबर 4 में तैनात सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश यादव आजमगढ़ जिले के थाना कंधरा के पुलभूलपर के मूल निवासी हैं। उनकी पत्नी व दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं। 2012 बैच के दरोगा वेद प्रकाश जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में दिलावरपुर चौकी के इंचार्ज थे।
विज्ञापन
सितंबर माह में उनका तबादला फतेहपुर कोतवाली में हुआ था। शनिवार को काफी समय बीतने के बाद सब इंस्पेक्टर आवास से बाहर नहीं निकले तब चौकी इंचार्ज ने उन्हें फोन किया। कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो वह मौके पर पहुंचे तो सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले।
विज्ञापन
जिस पर एक चौकीदार को दीवार के रास्ते अंदर भेजा गया तो दरोगा का शव बरामदे में रस्सी से लटकता मिला। जिससे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के अधिकारियों व परिजनों को दी। जिस पर लखनऊ में रहने वाली दरोगा की पत्नी मौके पर पहुंची। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया दरोगा मानसिक रूप से परेशान था उसका इलाज लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर से चल रहा था।