{"_id":"65d9d8f766e3d0398c0b7415","slug":"a-student-gang-raped-in-fatehpur-in-barabanki-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया, पांच गिरफ्तार
Sat, 24 Feb 2024 05:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:24 PM IST
सार
बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आए है। आरोप है कि युवकों ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा को एक दिन पहले एक युवक बहाने से बुलाकर ले गया था। एक बाग में ले जाने के बाद वहां पहुंचे बाकी युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पपरिजन पुलिस के पास पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन