फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died when an almira falls on her in Ambedkarnagar.

शिक्षकों की लापरवाही : स्कूल में बच्ची पर गिरी अलमारी, दर्दनाक मौत

Tue, 21 Jan 2020 07:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
A student died when an almira falls on her in Ambedkarnagar.
घटना की जानकारी पर पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शांत करवाया। - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सलाहउद्दीनपुर में शिक्षकों की लापरवाही ने कक्षा दो की छात्रा पायल की जान ले ली। दोपहर अवकाश में जब अन्य बच्चे बाहर थे तभी छात्रा कक्षा में गई। वहां बर्तन रखने के दौरान लापरवाही के साथ रखी गई लकड़ी की बड़ी आलमारी छात्रा पर गिर पड़ी।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छात्रा को लेकर अभिभावक व ग्रामीण राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने इस बीच प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों समेत एक शिक्षामित्र को इस बीच बंधक बना लिया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक की पिटाई किए जाने की भी खबर सामने आई। उधर छात्रा के मृत घोषित होते ही ग्रामीण शव को लेकर वापस विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। बाद में डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिक्षकों को बंधक से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया, जबकि एक मात्र शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया गया। मौके पर पीड़ित परिजनों को आपसी मद से निजी सहायता दिए जाने के बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed