फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died after get beaten by teacher.

पेन चोरी के शक में छात्र को बुरी तरह पीटा, मौत

Thu, 09 Apr 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी)। Updated Thu, 09 Apr 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
A student died after get beaten by teacher.

क्लास में एक बच्चे की पेन खोई तो प्रिंसिपल ने मंगलवार को दूसरी क्लास के दो बच्चों को बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र के चौधरी द्वारिका प्रसाद एकेडमी स्कूल की है। प्रिंसिपल ललित कुमार वर्मा ने इतना पीटा कि बच्चों को उल्टियां होने लगीं।

विज्ञापन


फिर उसने दवा दिलवाकर दोनों को घर भेज दिया। बुधवार सुबह इनमें से एक बच्चे शिवा (9) को खून की उल्टियां होने लगीं। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक शिवा की मौत हो गई। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली के ग्राम बेसड़ निवासी शिवा पुत्र छविराज गौतम बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रहिलामऊ गांव स्थित चौधरी द्वारिका प्रसाद एकेडमी स्कूल में पढ़ता था। गांव का सुधीर पुत्र राम सजीवन भी उसके साथ पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को स्कूल में एक बच्चे की कलम गायब हो गई। पेन चोरी का आरोप लगाकर विद्यालय के प्रिंसिपल सीतापुर के पैंतेपुर गांव निवासी ललित कुमार वर्मा ने छात्र शिवा व सुधीर की जमकर पिटाई की।

बुधवार को शिवा की मौत के बाद परिवारीजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए प्राचार्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। (फोटो- इनसेट में मृतक छात्र व दूसरा छात्र, बिना कपड़ों के।)

पेट में घूंसा मारा, फर्श पर पटका

A student died after get beaten by teacher.

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पिटाई के कारण दूसरे छात्र सुधीर की हालत गंभीर है।

शिवा के साथ पढ़ने वाले सुधीर ने पुलिस को बताया कि हम दोनों को एक पेन स्कूल में गिरी मिली थी। शिवा ने उसे उठा लिया। इस पर चपरासी अर्जुन हमें पकड़कर प्रिंसिपल सर के पास ले गया। उन्होंने बिना कुछ पूछे ही पीटना शुरू कर दिया। शिवा के पेट में घूंसा मारा और फर्श पर पटक दिया। उसे कई बार स्कूल में उल्टियां हुईं।

प्रिंसिपल पर गैर इरादतन हत्या का केस
घटना पर बड्डपुर के थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास का कहना है ‌कि कक्षा दो के छात्र शिवा की मौत होने के मामले में एकेडमी के प्रिंसिपल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एनआरआई का है स्कूल

8वीं तक का यह स्कूल अमेरिका में रहने वाले किसी एनआरआई का है। उनके भतीजे पीयूष चंद्र वर्मा स्कूल के प्रबंधक हैं। ललित उसमें सात साल से प्रिंसिपल है। (फोटो- स्कूल में पूछताछ करती पुलिस।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed