{"_id":"64ec1cecefaa62f8100ab776","slug":"a-stick-with-censors-will-help-people-who-has-low-eye-sight-or-can-t-see-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: न देख पाने वालों और आंखों की कम रोशनी वालों का सहारा बनेगी सेंसरयुक्त छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: न देख पाने वालों और आंखों की कम रोशनी वालों का सहारा बनेगी सेंसरयुक्त छड़ी
Mon, 28 Aug 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:45 AM IST
सार
आंखों की दिव्यांगता से पीड़ित लोगों के लिए सेंसरयुक्त छड़ी सहारा बनेगी। इसे क्षेत्रीय नेत्र संस्थान सीतापुर में बनाया जाएगा जिससे कि कम दाम में उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंखों की कम रोशनी या न दिखने की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए सेंसरयुक्त छड़ी सहारा बनेगी। इसमें उच्च गुणवत्ता का सेंसर और कैमरा लगा होगा। जैसे ही रास्ते में दीवार अथवा किसी तरह का ठोकर होगा, छड़ी में कंपन और आवाज आने लगेगी। इससे वे संभल जाएंगे। यह कहना है ऑप्टोमेट्री सोसाइटी ऑफ यूपी के शैक्षिक शोध अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह का। वे केजीएमयू में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस छड़ी को अब क्षेत्रीय नेत्र संस्थान सीतापुर में भी बनाने की तैयारी है। ऐसे में अभी तक जो छड़ी आठ से 10 हजार की है, उसकी कीमत घटकर पांच हजार से भी कम हो जाएगी। इस छड़ी के आने के बाद आंखों की दिव्यांगता झेल रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी में उपचुनाव: सपा और 'इंडिया' के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, दिग्गजों से डाला डेरा, जाएंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन विमानों से लखनऊ लौटे 42 यात्री, सुनाई हादसे और दहशत की दर्दनाक दास्तान
इसी तरह ग्लूकोमा के मरीजों, घड़ी बनाने वालों और ज्वैलरी का काम करने वाले मरीजों के लिए भी अब इलेक्ट्रानिक डिवाइस आ गई है। यह डिवाइस कृत्रिम रूप में मरीजों को राहत देती है। प्रशिक्षण सत्र में इंडियन आप्टोमेट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुबोध दीक्षित, एशिया पैसेफिक आप्टोमेट्रिक काउंसिल के अध्यक्ष डा. राजीव प्रसाद, डा. आदित्य त्रिपाठी, डा. एसएम अब्बास, एबी श्रीवास्तव आदि ने लो विजन वाले मरीजों की जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।