फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A speeding Scorpio crushed a young man and woman riding a scooter.

Lucknow News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक व युवती को रौंदा

Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A speeding Scorpio crushed a young man and woman riding a scooter.
हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी।  - फोटो : संवाद
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शनिवार शाम सात बजे स्कूटी से जा रहे युवक व युवती को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। दोनों सड़क पर सिर के बल गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बंथरा के लतीफ नगर निवासी अर्पित त्रिवेदी (22) और सहिजनपुर की काजल रावत (21) दोस्त थे। काजल रामगढ़ी के पास अमेजन वेयरहाउस में काम करती थीं। शाम सात बजे वह ड्यूटी के लिए अर्पित के साथ स्कूटी से जा रही थीं। वेयरहाउस से करीब 500 मीटर पहले कटी बगिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से अर्पित की स्कूटी से टकरा गई। दोनों सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बंथरा पुलिस अर्पित व काजल को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि गाड़ी के नंबर से पता चला कि वह बंथरा के मिर्जापुर गांव निवासी बलबीर यादव के नाम पंजीकृत है। हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। मृतक अर्पित के पिता की तहरीर पर सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का दावा...नशे में थे स्कॉर्पियो सवार

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक नशे में थे। रफ्तार भी बहुत तेज थी। स्कूटी सवार अर्पित और काजल ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पांच फरवरी को होना था अर्पित का तिलक

अर्पित के पिता अवधेश त्रिवेदी किसान हैं। परिवार में मां और भाई अंकित व अनूप त्रिवेदी हैं। अर्पित परिवार में सबसे छोटे थे। घरवालों ने बताया कि वह फुटबॉल के खिलाड़ी थे। पांच फरवरी को उनका तिलक होना था। वहीं, काजल रावत के पिता शिव शंकर भी किसान हैं। उनके परिवार में मां कांति देवी, बहन संध्या, वैष्णवी और छोटा भाई आरुष हैं।

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। 

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : संवाद

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। 

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : संवाद

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। 

हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस एवं क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed