{"_id":"652f7204c50c4970eb0d8025","slug":"a-small-girl-died-when-a-wall-collapsed-in-ramnagar-kotwali-in-barabanki-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: घर के बगल में खड़ी कच्ची दीवार ढही, मासूम बच्ची की मलबे में दबकर मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: घर के बगल में खड़ी कच्ची दीवार ढही, मासूम बच्ची की मलबे में दबकर मौत, बहन गंभीर
Wed, 18 Oct 2023 11:19 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:19 AM IST
सार
बाराबंकी के रामनगर में एक मासूम के ऊपर कच्ची दीवार ढह जाने से उसकी मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ढही हुई कच्ची दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी जिले की रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बिछलखा गांव में बुधवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई जबकि उसकी चार साल की बहन घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बिछलखा गांव निवासी रामकिशोर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनके चार बच्चे रोली (8), रामस्वरूप उर्फ अमन (5), राधा (4) व चार माह का रमन है। गांव में इनका एक कमरे का पक्का मकान है जबकि मकान के बगल में कच्चे मकान की एक दीवार खड़ी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अस्पतालों में डेंगू जैसे लक्षण वाले 400 मरीज भर्ती, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: यूपी में गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, अब वही गुंडे-माफिया बिलों में छिपे
बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामकिशोर मजदूरी करने के लिए निकल गया था। अमन व राधा घर के बाहर खेल रहे थे जबकि रोली चार माह के बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान मकान के बगल खड़ी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। अमन व राधा दीवार के मलबे में दब गए। हादसे में रोली व करन बाल-बाल बच गए।
दीवार गिरते ही रोली की चीख निकल पड़ी। तेज आवाज सुनकर घर के अंदर नहा रहा रामकिशोर की पत्नी कमला देवी बाहर पहुंची तो सन्न रह गई। चीख पुकार के बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाया तो अमन व राधा गंभीर रुप से घायल पड़े मिले। दोनों को आननफानन सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
राधा को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस से केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया। हादसे की सूचना पाने के बाद राजस्व कर्मी भी गांव पहुंच गए। दर्दनाक घटना से पूरा गांव द्रवित है। एसएचओ रामनगर ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।