फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a sixteen years student planned his own kidnap story

16 साल की उम्र में ही बनाया खुद के किडनैप का प्लान

Wed, 18 Jun 2014 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 18 Jun 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
a sixteen years student planned his own kidnap story

उसकी उम्र 16 साल है, वह कक्षा 10 का छात्र है लेकिन अपने ही अपहरण का प्लान बनाकर तीन लोगों को फंसा दिया। उसकी होशियारी ने पुलिस को भी चक्कर में डाल दिया।

विज्ञापन


घटना नगर कोतवाली के रिकाबगंज क्षेत्र की है जहां सोमवार को आए कक्षा दस के एक छात्र ने बोलेरो सवार तीन लोगों पर खुद के अपहरण का आरोप लगा हलचल मचा दी।

जानकारी पर नगर कोतवाली पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित कोटसराय निवासी छात्र के चाचा अशोक सिंह कलहंस की शिकायत पर बोलेरो सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटनास्थल रिकाबगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो छात्र की ओर से बोला गया झूठ पकड़ में आ गया।

खुद ही घर वालों को फोन कर बनाई कहानी

a sixteen years student planned his own kidnap story

रिकाबगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आये कैंट के कोटसराय निवासी 16 वर्षीय छात्र ने सोमवार की दोपहर बाद पड़ोसी जनपद गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित नंदिनी नगर कॉलेज के पास से परिजनों को फोन किया और बताया कि बोलेरो सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसको रिकाबगंज चौराहे से अगवा कर यहां फेंक गए हैं।

अपहर्ताओं ने उसके हाथ पर धारदार हथियार से प्रहार भी किया है। परिजन छात्र को लेकर शहर आये और शिकायत पुलिस को दी।

आरोप लगाया कि साढ़े दस बजे छात्र का रिकाबगंज चौराहे से अपहरण किया गया।

परिजनों के कारण किया ऐसा

a sixteen years student planned his own kidnap story

जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज तलाशा तो पता चला कि छात्र तो सवा दस बजे ही अयोध्या की ओर जाने के लिए एक टैंपो में सवार हुआ है। उसके पास झोला भी था।

पूछताछ के बाद छात्र ने झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि परिजनों के डर से यह कहानी गढ़ी थी।

नगर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के चाचा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटना झूठी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed