फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A sipahi shoots himself in Lucknow.

Lucknow: सिपाही ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, वारदात के पहले फोन तोड़ दिया

Wed, 09 Apr 2025 11:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Apr 2025 11:50 AM IST
सार

लखनऊ में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A sipahi shoots himself in Lucknow.
सिपाही दिनेश कुमार गिरि ने इसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश कुमार गिरि (36) ने मंगलवार को जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास सिर में गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। जान देने से पहले दिनेश ने ईंट से अपना मोबाइल फोन तोड़ डाला था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया है।

गोरखपुर के सहजनवा स्थित टिकरिया खोर निवासी दिनेश यहां रहीमनगर में परिवार के साथ रहते थे। दिनेश रोज की तरह ड्यूटी पर निकले थे। मंगलवार दोपहर में उनके पास पत्नी का फोन आया। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दिनेश ने मोबाइल फोन तोड़ दिया और फिर लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। दिनेश वर्दी में थे। सिर से खून बह रहा था।

विज्ञापन

मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस दिनेश को लोहिया अस्पताल लेकर गई। ईसीजी करने के बाद डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। चौकी प्रभारी जनेश्वर मिश्र प्रमोद सिंह के मुताबिक मंगलवार रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात
दिनेश की शादी वर्ष 2012 में अनीता से हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश के पास अनीता का फोन आया था। बातचीत के बाद वह बार-बार वीडियो कॉल कर रही थीं। इससे दिनेश परेशान हो गए थे। इसके पहले भी दंपती में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि कई बार दिनेश की ड्यूटी के दौरान उनकी पत्नी को भी देखा गया था। सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। दिनेश के दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed